शाहीन बनारसी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चुनावी समर अपने शबाब पर पहुच कर आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस आखरी चरण में वाराणसी का मतदान जारी है। कुल 9 जिलो की 54 सीटो पर मतदान हो रहा है। चंदौली, चकिया, सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण यहाँ पोलिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी। बकिया बची सभी 51 सीट पर मतदान का समय शाम 7 बजे तक रहेगा।
इस दरमियान समाजवादी पार्टी ने ईवीएम ख़राब होने की शिकायत चुनाव आयोग से किया है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि “वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा-386 के बूथ संख्या-342 पर तीसरी बार ईवीएम खराब हुई है मतदान कार्य बाधित है।” सपा ने चुनाव आयोग को इस ट्वीट के माध्यम से संज्ञान दिलाया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुवे ईवीएम और वीवीपेट मशीन बदल दिया गया। जिलाधिकारी ने इस जानकारी की पुष्टि अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट करते हुवे दिया है।
वाराणसी ने किया सुबह 11 बजे तक 21.19 फीसद मतदान
384 पिण्डरा- 22.2%
385 अजगरा- 23.5%
386 शिवपुर- 21.9%
387 रोहनिया- 21.9%
388 वाराणसी उत्तरी- 21.21%
389 वाराणसी दक्षिणी- 17.36%
390 वाराणसी कैण्ट- 18.5%
391 सेवापुरी- 23.06%
जनपद का कुल मतदान सुबह 11 बजे तक 21.19% रहा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…