तौसीफ अहमद
प्रयागराज। शंकरगढ़ प्रयागराज के तेजतर्रार एसएसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर एसपी यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शंकरगढ़ के दबंग फायर ब्रांड थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह को मिली बड़ी सफलता। गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी विपेन्द्र सैनी पुत्र ददन प्रसाद सैनी निवासी वार्ड नंबर 07 मोदीनगर शंकरगढ़ को देर रात मुखबिर की सूचना पर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र एनटीपीसी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शंकरगढ़ के समस्त शराब गांजा तस्कर व पेशेवर लिस्टेड अपराधियों की पूरी कुंडली तैयार करके समय-समय पर उन पर कठोर कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे धकेल देने वाले थाना प्रभारी बृजेश कुमार के यहाँ पोस्टिंग के बाद से ही अपराध जगत में हडकंप मच गया है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिला। आम जनमानस में शंकरगढ़ पुलिस की अच्छी कार्यप्रणाली की चर्चाएं जोरों पर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…