रेहान सिद्दीकी
प्रयागराज। पहले बड़ी बहन ने फंदे से लटककर जान दे दी और फिर छोटी ने गंगा नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। चार दिन के भीतर दोनों बहनों की मौत को लेकर परिवार के लोगों का कहना है कि बड़ी बहन की मौत के बाद वह तनाव में थी और संभवत: इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस को बताया कि नीतू की मौत के बाद वह तनाव में थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो प्राची अकेले घर से निकलते हुए दिखी। मिंटो पार्क तक उसकी लोकेशन मिली और फिर वह कहां गईं पता नहीं चला। 12 मार्च को हंडिया पुलिस ने दुमदुमा घाट पर बने पांटून पुल में फंसी एक युवती का शव बरामद किया।
नदी में मिली लाश की शिनाख्त नहीं होने पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी थी। युवती का शव मिलने की जानकारी जार्जटाउन थाने की पुलिस को हुई तो उसने अशोक कुमार के परिवार को सूचना दी कि एक युवती की लाश हंडिया में मिली है। उसकी पहचान करनी है। रविवार को दिन में अशोक का पुत्र अभिनव वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की पहचान प्राची के रूप में की। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।
सूत्रों के अनुसार प्राची की मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया। ऐसे में साफ है कि प्राची ने गंगा नदी में कूदकर जान दी थी। इंस्पेक्टर जार्जटाउन कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में मिंटो पार्क के आगे उसकी लोकेशन नहीं मिली थी। संभावना है कि नए यमुना पुल से उसने नदी में छलांग लगा दिया था। उन्होंने बताया कि स्वजन जब गुमशुदगी दर्ज कराने आए थे, तभी बताया था कि बड़ी बहन नीतू की मौत से वह तनाव में आ गई थी। कह रही थी कि अब वह भी अपनी जान दे देगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…