ए0 जावेद
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाराणसी पहुची ममता बनर्जी का आज हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुवे उन्हें काले झंडे दिखाया। इस दरमियान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने “ममता बनर्जी वापस जाओ” के नारे भी लगाये। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा में लगे प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को एक तरफ करने के प्रयास किया।
दूसरी तरफ प्रशासन ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर रहा था। इस दरमियान ममता लगभग 10 मिनट तक विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को निहारती रही। पुलिस ने विरोध कर रहे हियुवा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें थाना दशाश्वमेघ में बैठा लिया गया है।
इसके बाद ममता बनर्जी गंगा आरती देखने के लिए घाट पर पहुची। यहाँ पर भी ममता ने अपना चिरपरिचित अंदाज़ दिखाया। ममता अपने लिए रिज़र्व स्थान पर न बैठ कर वही सीढियों पर बैठ कर गंगा आरती देखने लगी। ममता बनर्जी ने पूरी गंगा आरती वही सीढियों पर बैठ कर देखी। ममता ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि यह सब कुछ हार के डर से हो रहा है। अब मैं भाजपा को बिना हराए यहाँ से नही जाउंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…