शाहीन बनारसी
वाराणसी शहर दक्षिणी सीट से भाजपा प्रत्याशी और योगी सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी को कड़ी टक्कर देने के बाद चुनावी शिकस्त खाए सपा प्रत्याशी और महामृत्युंजय मन्दिर के महंत किशन दीक्षित ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और अपने समर्थको का आभार प्रकट किया है। किशन दीक्षित ने कहा है कि समाजवाद का संघर्ष हमारा जारी रहेगा। हिम्मत नही हारा हु। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन बर्दाश्त नही करूँगा।
इस जांच की बात सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति सामने आ रही है। समाजवादी नाम से बने सोशल मीडिया ग्रुप्स से लोग किनारा कर रहे है। वही इस प्रकरण में समाजवादी नेताओं का अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया था। इस मुद्दे पर आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी किशन दीक्षित से हमारी फोन पर बात हुई। कामेश्वर नाथ दीक्षित “किशन” ने इस मामले में बेबाकी से हमसे बात किया।
किशन दीक्षित ने हमसे बात करते हुवे कहा कि चुनाव में हार हमारी हिम्मत की हार नहीं है। वाराणसी शहर दक्षिणी की प्रिय जनता ने मुझसे जिस प्रेम को दर्शाया है उसके आगे मैं नतमस्तक हु। पिछले 4 दशक में इतनी कांटे की टक्कर किसी चुनाव में नही हुई थी। ये जनता का हमारे लिए स्नेह और समाजवादी कार्यकर्ताओं और नवजवानों का उत्साह था। चुनाव में भले मुझे हार मिली मगर हिम्मत और जज्बे की हार नही हुई है। समाजवादी संघर्ष जारी रहेगे।
दर्ज मुकदमो के सम्बन्ध में बात करते हुवे किशन दीक्षित ने कहा कि मैं अपने समर्थको और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अपनी जान भी न्योछावर कर सकता हु। पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने नवजवान साथियों के लिए हमेशा खडा हु। किसी का भी उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जायेगा। हर एक कार्यकर्ता मेरे लिए मेरे परिवार का एक सदस्य है। इस मामले में हम उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे है। पार्टी के द्वारा भी प्रकरण में नज़र बनाये रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर हम आन्दोलन भी करेगे। कानूनी सहायता भी प्राप्त करेगे। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन नही होने देंगे।
उन्होंने कहा कि कल इस सम्बन्ध में पार्टी कार्यालय पर एक बैठक है जिसके बाद हम समाजवादी साथी वाराणसी एडीजी से मुलाक़ात करेगे। इस पुरे मुक़दमे को मैं खुद लडूंगा और किसी भी पार्टी कार्यकर्ता का एक रुपया भी खर्च नही होगा। इस पुरे मामले में यदि मुकदमा लड़ना पड़ा तो उसका पूरा खर्च मैं स्वयं उठाऊंगा। हमारे साथियों को कोई किसी को दिक्कत नही आने दूंगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…