Sports

हार्दिक पंड्या ने एनसीए में दिया फिटनेस टेस्ट, हुवे पास

ए जावेद

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। उन्होंने बुधवार (16 मार्च) को बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना फिटनेस टेस्ट दिया। इस दौरान हार्दिक ने गेंदबाजी भी की। अब वे आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं।

बीसीसीआई आईपीएल से पहले अपने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों (चोटिल) की फिटनेस की जांच कर रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। उन्हें बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं मिला है। इस कारण वे यो-यो टेस्ट में फेल होने के बावजूद आईपीएल में खेल सकते हैं।

pnn24.in

Recent Posts