आदिल अहमद
तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रक ने बरातियो से भरी बोलेरो को टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही 6 की मौत हो गई। मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास का है जहाँ तेज़ रफ़्तार ट्रक ने देर रात बोलेरो को टक्कर मार दिया। बताते चले कि बोलेरो बारात में शामिल होने जा रही थी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना में अनिल के अलावा बोलेरो में सवार कल्लू (56) व उनका पुत्र कृष्ण कुमार (32) निवासी गुडूर थाना मुंशीगंज के अलावा गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी मुकेश (13) व अनुज (08) तथा नेवरिया थाना क्षेत्र मुंशीगंज के लवकुश (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया दुर्घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…