फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। कल रविवार की रात करीब 9 बजे बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयो को कुचल दिया। कल हुए इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाइयो की मौत हो गई। मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली के रामापुर की है जहाँ पर एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो जिस पर विधायक लिखा हुआ था ने बाइक सवार दो सगे भाइयो को जो शादी में शामिल होने जा रहे थे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। काले रंग की स्कॉर्पियो से दुर्घटना होने की सूचना मिली है, जिस पर विधायक लिखा है। सदर विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी बताई जा रही है। गाड़ी के ड्राइवर और चालक को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजन से बातचीत की जा रही है।
एसपी लखीमपुर खीरी संजीव ने बताया कि बहराइच हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन सदर विधायक योगेश वर्मा का बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…