अनिल कुमार
सासाराम: आपने फिल्म बंटी और बबली देखा होगा। इस फिल्म में काल्पनिक चोर जुगाड़ से ताज महल बेच देते है। इलेक्ट्रानिक शो रूम को ही पूरा चुरा कर खाली कर देते है। इस फ़िल्मी अंदाज़ को भी मात देते हुवे दिन दहाड़े बिहार के सासाराम स्थित नसीरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमियावर में आरोह नहर पर बने लोहे का 60 फिट पुल ही चुरा ले गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना में चोरो द्वारा कुल 500 टन का पुल चोरी किया गया। चोरी के लिए चोरो ने जो जुगाड़ लगाया उसको जानकारी हर कोई हैरत में पड़ जा रहा है।
नसरीगंज थाने के प्रभारी सुभाष कुमार ने इस चोरी के सम्बन्ध में बताया कि कुछ संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तब तक चोर पुल का सामान लेकर फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा, ”ऐसा प्रतीत होता है कि सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों की अनभिज्ञता के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया जा सका। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिले के कबाड़ कारोबारियों को भी सतर्क किया गया है।
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ग्रामीणों ने पहले पुल को तोड़ने के लिए सिंचाई विभाग को एक आवेदन प्रस्तुत किया था। चोर भारी मशीनरी और गैस कटर के साथ आए और पुल को तोड़ने के लिए दिन के समय दो दिनों तक काम किया। इसके बाद टुकड़ों को एक वाहन में लाद कर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा, “हमने गिरोह के कुछ सदस्यों की पहचान कर ली है और कुछ का पता लगाया जाना बाकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…