ईदुल अमीन
वाराणसी: बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। वाराणसी जोन की पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और करीबियों की संपत्ति की जांच कराकर जब्ती कार्रवाई कर रही है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रशासन ने मुख्तार की कुंडली को और तेजी से खंगालना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गाज़ीपुर के महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉम्प्लेक्स के सामने करीब 1111 वर्ग मीटर का प्लॉट मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति थी, जो उसकी मां राबिया खातून के नाम से है।
सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी एमपी सिंह द्वारा पुलिस की आख्या पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत आईएस- 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति को मुनादी कराकर कुर्क कर लिया। राजस्व विभाग की टीम ने इसकी बाजार मूल्य तीन करोड़ 50 लाख बताया है। इस दौरान सदर एसडीएम अनिरुद्ध सिंह, तहसीलदार अभिषेक राय, कोतवाल विमलेश मौर्य सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही। प्रशासन ने डुगडुगी बजाते हुए कुर्क की कार्रवाई की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…