Politics

आगरा फिरोजबाद सहित मेरठ तथा जौनपुर में खिला कमल, आगरा फिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे ने 3266 वोट से सपा के दिलीप सिंह को दिया शिकस्त

तारिक़ खान संग अजीत कुमार

डेस्क। एमएलसी चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। आज दोपहर तक 27 सीटो का फैसला हो जायेगा। कई प्रत्याशियों की किस्मत दाव पर लगी हुई है। इसी क्रम में भाजपा के विजय शिवहरे 3266 वोट से सपा के दिलीप सिंह को हराकर आगरा फिरोजबाद एलएलसी चुनाव जीत गए हैं। सपा के डॉ0 दिलीप सिंह को 205 वोट प्राप्त हुए हैं।

प्रथम वरीयता के 1871 मत जीत के लिए विजयी प्रत्याशी को चाहिए थे। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक भाजपा को कुल 3471 मिले हैं। निर्दलीय हसनूराम अंबेडकरी को 12, प्रवीण कुमार को 30 और विमल कुमार को 22 वोट मिले हैं। तो वही आगरा फिरोजाबाद सहित भाजपा ने मेरठ तथा जौनपुर में भी जीत दर्ज किया है। मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज ने एमएलसी के चुनाव में जीत हासिल की है।

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज को 3708 वोट मिले। वहीं कैंसिल वोटों की संख्या 119 रही। जिले में कुल 4040 वोट पड़े थे। तो वही जौनपुर में लगातार दूसरी बार बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी बने हैं। उन्हें 3130 मत मिले हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वहीं, सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को कुल 772 मत मिले हैं।

pnn24.in

Recent Posts