Varanasi

वाराणसी एमएलसी सीट: कायम है बृजेश सिंह का दबदबा, भारी अंतर से सपा प्रत्याशी उमेश यादव की हार, भाजपा प्रत्याशी रहे तीसरे पायदान पर

शाहीन बनारसी

वाराणसी। वाराणसी एमएलसी चुनावो में बृजेश सिंह का दबदबा कायम है। एक बार फिर माफिया डॉन बृजेश सिंह के परिवार में वाराणसी एमएलसी सीट गई है। इस बार एक सीट पर बृजेश सिंह की पत्नी अनपूर्ण सिंह ने चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में उन्होंने भारी अंतर के साथ जीत दर्ज किया। यहाँ सबसे बड़ी बात रही कि भाजपा के इस गढ़ में भाजपा तीसरे नम्बर पर रही।

एमएलसी चुनाव में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts