उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय नगर में विद्युत चेकिंग अभियान लगातार जारी है। बुधवार को एक्सीएन बलिया के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत चोरी के आरोप में 8 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। क्षेत्र में सलाना 2 सौ करोड़ रुपए की विद्युत चोरी/क्षय के मद्देनजर जबरदस्त चेकिंग अभियान जारी है। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर उनके घरों के बाहर लगाने का कार्य भी जारी है।
सुबह-सुबह उपभोक्ताओं के घर जाकर विद्युत चेकिंग के बारे मे अधिशासी अभियंता का कहना था कि उक्त आदेश एमडी विद्युत द्वारा जारी किया गया है। जिसका विद्युतकर्मियों द्वारा अनुपालन किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीओ राजेन्द्र कुमार, जेई अवधेश कुमार, विजिलेंस जेई वृजेश कुमार, इंस्पेक्टर नगीना यादव व स्थानीय विद्युत कर्मचारी व पुलिस शामिल रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…