ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के निकट मिर्ज़ापुर जनपद निवासी चर्चित पत्रकार पवन जायसवाल को पत्रकारों और समाजसेवको द्वारा आर्थिक सहायता का दौर जारी है। इस क्रम में आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और वाराणसी से आम आदमी पार्टी के नेता अजीत सिंह ने पवन जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किया। वही संजय सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन भी पत्रकार पवन जायसवाल को दिया। इस दरमियान रणभेरी अख़बार के जानिब से भी अजीत सिंह ने 21 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान किया।
इस खबर को उजागर करने वाले मिर्जापुर निवासी तेजतर्रार पत्रकार पवन जायसवाल आज जिंदगी की जंग लड़ रहें हैं। विगत दिनों उन्हें कैंसर हो गया हैं और पिछले 01 माह से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। 02 छोटे-छोटे बच्चों के पिता पवन की माली हालत ठीक नहीं हैं, उन्हें इलाज के लिये मदद की आवश्यकता हैं। इस सम्बन्ध में पवन के परिचित पत्रकारों ने पवन की फोटो के साथ उनके अकाउंट डिटेल भी सोशल मीडिया पर वायरल किये थे। जिसके बाद पवन की मदद करने के लिए पत्रकार समाज आगे आया था और वाराणसी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पवन को आर्थिक सहायता पहुचना शुरू हो गई थी।
इस क्रम में वाराणसी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अजीत सिंह ने इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रदान किया। जानकारी होने पर उन्होंने 01 लाख रुपये की नगद मदद भेजवाई और पवन जायसवाल की मदद के लिए लोगों से आगे आकर सहयोग का आह्वान किया है। सांसद संजय सिंह की ओर से एक लाख एवं रणभेरी अखबार की ओर से 21 हज़ार की आर्थिक मदद लेकर हॉस्पिटल पहुंचे आप के अजीत सिंह ने पत्रकार पवन जायसवाल को तुलसी के पौधे के साथ 1,21,000/- की धनराशि भेंट करते हुए पवन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। हम अपने सुधि पाठको और सम्भ्रांत नागरिको से अपील करते है कि वह पवन को हर संभव मदद करे। पवन के खाते की डिटेल इस प्रकार है:
खाता धारक का नाम: Pawan kumar jaiswal
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…