ए0 जावेद संग मीम रुमान
गोरखपुर। एक तरफ़ा प्यार में जब लड़की ने इंकार किया तो सिरफिरे आशिक ने धारदार हथियार से लड़की और उसके माँ-बाप को काट डाला। मामला गोरखपुर के खारोबार थाने क्षेत्र के रायगंज का है जहाँ सोमवार की रात सिरफिरे युवक ने युवती और उसके माँ-बाप की हत्या कर दिया। तीनो की मौके पर ही मौत गई। बताते चले कि युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे। रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ। विपिन ताड़ा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया। यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान सुग्रीव से संपर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हो गई। आरोपी आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल में रहता है। वह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के रैना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के घर में रहता था। गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई रामा हैं तो सबसे छोटे सरविंद। अन्य दोनों भाई अपने पुश्तैनी मकान में ही रहते हैं।
गामा के तीन बच्चे थे सबसे बड़ा सुग्रीव है जो कि बाहर रहकर कमाता है। बेटी प्रीति है जिसकी हत्या हो चुकी है। छोटा बेटा अक्षय है, जो छठवीं में पढ़ता है। वह मां-बाप के साथ जाने के बजाय दूसेरे रास्ते से निकला था इसलिए उसकी जान बच गई। वही मुख्यमंत्री के शहर में ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद यूपी के आला पुलिस अधिकारी भी सवाल जवाब करने लगे। थोड़ी ही देर में पुलिस ने कई टीमों को लगाया और फिर आलोक को बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया। आलोक ने बताया है कि वह प्रीति से एकतरफा प्यार करता था। प्रीति उसकी उपेक्षा करती थी जिससे हताश और गुस्से में आकर उसने यह करतूत की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…