Crime

कानपुर: नाजायज़ गाँजे के साथ धर्मेन्द्र यादव चढ़ा साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद के हत्थे

मो0 कुमेल

कानपुर। कानपुर आउटर पुलिस लगातार अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है। जिसमें एक बड़ी सफलता उसको उस समय हाथ लगी जब नजयाज़ गांजे के साथ थानाध्यक्ष साढ ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धर्मेन्द्र यादव है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार को पसियापुर बम्बा नहर बॉर्डर के पास साढ़ थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद, उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव, का0 रवि कुमार एवं आशू के साथ संदिग्ध वाहनो व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। दरमियान चेकिंग एक युवक को तलाशी के लिए रुकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया तो वह उलटे पलट कर भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने दौड़ा कर उक्त संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकडे गये युवक की जामातलाशी में पुलिस को उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की शिनाख्त धर्मेन्द्र यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र यादव क्षेत्र में घूम कर गांजा बेचता है। पुलिस धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts