आदिल अहमद
कानपुर। विगत दिनों कानपुर जनपद के कानपुर आउटर स्थित साढ थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की सनसनी केस घटना का थानाध्यक्ष मंसूर अहमद और उनकी टीम ने क्षेत्राधिकारी घाटमपुर के निर्देशन में सैकड़ो कैमरो की निगरानी करते हुए अनावरण कर आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अरशद और सैफ बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तमाल चाक़ू चापड़ और वैगन-आर कार बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त अरशद पुत्र जुबैर सिविल लाइन मछली का हाता तथा सैफ उर्फ़ टईया दलेलपुरवा का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस को एक चापड़, छुरी सहित घटना में उपयोग हुई वैगनार कार बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मंसूर अहमद, एसआई प्रमोद कुमार, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक, लोकेन्द्र सिंह, का0 सनी, बृजकिशोर, आशु मौजूद रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…