International

कीव के निकट 300 लोगों की सामूहिक कब्र मिलने पर बोले यूक्रेनी विदेश मंत्री: “ये एक सुनियोजित नरसंहार है”

शाहीन बनारसी

यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट 300 लोगो की सामूहिक कब्रे मिलने के बाद विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है और इसे सुनियोजित नरसंहार करार दिया है। कीव के निकट बुचा कस्बे में रूसी सेना की वापसी के बीच ये सामूहिक कब्रें मिली हैं। स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। कुलेबा ने कहा, “बुचा नरसंहार सोचे समझे ढंग से किया गया। रूस का मकसद था कि जितने ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को मारा जा सके, उन्हें मारा जाए। हमें उन्हें रोकना होगा और बाहर खदेड़ना होगा। मैं रूस के खिलाफ जी-7 देशों की ओर से कड़े प्रतिबंधों का आह्वान करता हूं।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोलियाक ने ट्वीट कर कहा, कीव क्षेत्र में 21वीं सदी की सबसे भयानक तबाही, चारों ओर पुरुषों-महिलाओं की लाशें पड़ी हैं, उनके हाथ पीछे से बंधे हुए हैं। नाजियों का सबसे घृणित अपराध अब यूरोप में लौट आया है। उन्होंने कहा, “यह रूसी की सोची समझी रणनीति थी, उसके तेल-गैस और अन्य ऊर्जा स्रोतों पर पाबंदी लगाई जाए, उसके बंदरगाहों को बंद कर दिया जाए। हत्यारों को रोका जाए। “

गौरतलब है कि कीव के बाहर शहर Bucha में करीब 300 लोगों की सामूहिक कब्र मिली है। शहर के मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा था कि Bucha में, हम पहले ही 280 लोगों को सामूहिक कब्रों में दफन कर चुके है।  फेडोरुक ने कहा कि रूस के भारी तबाही मचाने के बाद इस शहर की सड़कें लाशों से अटी पड़ी हैं। बुचा में एक ही गली में कम से कम 20 से ज्यादा शवों को देखा गया। मेयर ने कहा “इन सभी लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इनके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है,” मरने वालों में पुरुष और महिलाएं शामिल थे, और उन्होंने मृतकों में 14 साल का एक लड़का भी था। इनमें से कई शवों पर सफेद पट्टियां थीं। शहर में पूरे परिवार मारे गए जिनमें बच्चे, महिलाएं, दादी, पुरुष सब शामिल थे। कुछ पीड़ितों ने बुकानका नदी को पार करने की कोशिश की थी और उन्हें मार दिया गया था।”ये रूसी कब्जे के परिणाम हैं,” उनके मुताबिक यह बताना संभव नहीं है कि रूसी सेना के साथ लड़ाई के दौरान कितने नागरिक मारे गए।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

2 days ago