संजय ठाकुर
गुरुग्राम: दिल्ली के सायबर सिटी गुरुग्राम में गौतस्करो और गौ रक्षक पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फटे हुवे टायर से सड़क पर चिंगारी फेकती हुई एक लोडर गाडी से गौ तस्कर भाग रहे थे और गौ रक्षक उनका पीछा कर रही थी। बचने के लिए गौ तस्करों द्वारा चलती गाडी से गायो को सड़क पर फेका गया ताकि पीछा कर रही पुलिस की गाडी उन गायो से टकरा कर पलट जाए। इसके बावजूद भी पुलिस ने 22 किलोमीटर पीछा करते हुवे गौ तस्करों को हिरासत में ले लिया है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में गौ तस्करों ने इस तरह का आतंक फैलाया हो इससे पहले भी कई बार गौ तस्करों ने गौ रक्षकों पर हमला किया है और इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं । हरियाणा सरकार ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाया हुआ है, गौ सेवा आयोग बनाया हुआ है फिर भी इस तरह के अपराध लगातार बढते रही जा रहे हैं।
इतना ही नहीं ये गौ तस्कर, गौ रक्षकों पर लगातार फायरिंग भी करते रहे। करीब 22 किलोमीटर तक इसी तरह ये गौ तस्कर भागते रहे और चिंगारी छोड़ती हुई अपनी गाड़ी को इसी तरह सड़कों पर दौड़ाते रहे। 22 किलोमीटर पीछा करने के बाद 5 गौ तस्करों को सोहना रोड़ पर घामड़ोज टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया जबकि दो गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे। जब इन गौ तस्करों को 22 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ा गया तो इनकी गाड़ी से अवैध तमंचा और गोलियां भी बरामद हुई हैं। जब गौ रक्षक इन गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे तो सारी गाय नीचे फेंकने के बाद ये गौ तस्कर हाथ जोड़ते हुए नजर आए। मामले की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी गई तो भोंडसी पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और अवैध तमंचे और पांच गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…