फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा पर लगातार तस्करी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जिसको लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी आए दिन तस्करों को तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार भी करती हैं। एक बार फिर सीमा के कोतवाली गौरीफंटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए तस्करों के पास से 8 लाख नेपाली रुपए, 70 पैकेट बीढ़ी, 114 पैकेट तंबाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम लक्ष्मीकांत पुत्र हजारी प्रसाद कोतवाली पलिया व रामनरेश पुत्र सोभरन निवासी तिलक पुरवा कोतवाली पलिया बताया है। वही पकड़े गए दोनों तस्करों व सामान को कागजी कार्यवाही करते हुए पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…