Crime

संपूर्णानगर पुलिस ने फरार चल रहे 12 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते संपूर्णानगर थाना प्रभारी बलवंत साही ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर सोमवार को फरार चल रहे 12 नफर वारंटीयों को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिन पर थाने में पहले से ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम सन्तलाल पुत्र मोखई प्रसाद, रमाशंकर पुत्र बड़कू, मनोहर पुत्र सन्तलाल, माताचरण पुत्र बेनी माधव नि0 सेमरी थाना सम्पूर्णानगर व रामकेवल पुत्र काशीराम, सुदामा पुत्र काशीराम नि0 मिलनबाजार रानीनगर थाना सम्पूर्णानगर, जयप्रकाश पुत्र विदेशी प्रसाद नि0 कृष्णानगर कालोनी थाना सम्पूर्णानगर, बसन्त कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, अजय कुमार मौर्या पुत्र शंकर मौर्या नि0गण सिंगाही खुर्द थाना सम्पूर्णानगर, ओमप्रकाश वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा नि0 गोविन्दनगर थाना सम्पूर्णानगर, नूर अहमद पुत्र इकबाल अहमद नि0 भानपुरी खजुरिया थाना सम्पूर्णानगर व रामवचन पुत्र छविलाल नि0 कमलापुरी थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी है। गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों को संपूर्णानगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts