शाहीन बनारसी
डेस्क। आपने सुना होगा कि प्यार अँधा होता है। मगर यहाँ प्यार शायद अँधा ही नही बल्कि गुंगा और बहरा भी हो गया था। या फिर ऐसा कह सकते है कि घोर कलयुग आ गया है। एक 50 साल की 7 बच्चो की माँ जिसकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, अपनी 35 साल पुरानी शादी को दगा देकर अपने बेटे की उम्र के आशिक संग फरार हो गई। मामले की जानकारी तब जमाने को हुई जब फरार महिला का पति अपनी फ़रियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हरिमोहन सेन (55) ने बताया कि 35 साल पहले उनकी शादी संजू सेन से हुई थी, संजू की वर्तमान में उम्र 50 साल हैं। शादी से दोनों के सात बच्चे हैं। जिनमें दो तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ भागने वाले युवक की शिकायत लेकर सटई थाना की पड़रिया चौकी गया था और शिकायती आवेदन दिया, चौकी में उसका आवेदन ले लिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही किया गया। पीड़ित पति ने बताया कि अब मैं मेरा परिवार,मेरे बच्चे पत्नी की तलाश में आंसू बहाते दर-दर भटक रहे हैं और शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि मेरी पत्नी को तलाश कर मुझे वापस दिलाया जाए और आरोपी महेश सेन को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि सनद रहे और आगे किसी और के साथ ऐसा न कर सके किसी का परिवार बर्बाद न हो। वहीं, मामले में डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि जानकारी मिली है। अगर थाने या हमारे पास ऑफिस में शिकायती आवेदन आया होगा तो मामले की जांच कर विधि संवत कार्रवाई करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…