आदिल अहमद
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक की बीच बाज़ार चाक़ू गोद कर हत्या कर दी गई। मामला दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके का है जहाँ बुधवार को सरेशाम बीच बाजार एक युवक की उसकी पत्नी के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया। पति को बचाने के लिए पत्नी सभी से मदद की गुहार लगाती रही बिलखती रही मगर किसी ने उसकी मदद नहीं किया और लोग तमाशबीन रहे। मृतक की शिनाख्त सचिन उर्फ बाबा (25) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सचिन की पत्नी खुशी ही निजी वाहन से पति को नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया।
बाद में चाकू निकालकर उस पर हमला करना शुरू कर दिया। खुशी ने पत्नी को बचाने का खूब प्रयास किया। आरोपियों ने सचिन पर एक दर्जन से अधिक चाकू के वार किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन पर कई मामले दर्ज थे। वह एक गैंग से भी जुड़ा हुआ था। पिछले साल अप्रैल में सचिन और उसके दोस्त अभिमन्यु पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में अभिमन्यु की मौत हो गई थी जबकि सचिन बुरी तरह जख्मी हो गया था। उस केस में सचिन ही गवाह था। विरोधी गैंग सचिन से केस से देर रहने के लिए धमका रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…