फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील के विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात एक कर्मी ने बीती शनिवार की देर रात खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा लिया। गंभीर रूप से घायल कर्मी को लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसकी कल रविवार को मौत हो गई। मृतक कर्मी के परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा तबादले कराए जाने को मृतक प्रताड़ित हो रहा था। इस दरमियान मृतक के द्वारा अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोकुल प्रसाद को लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर मामले में गोकुल प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गोकुल प्रसाद ने विद्युत विभाग के जेई नागेंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा है कि जेई के द्वारा उसका तबादला कराए जाने के एवज में रूपए व उसकी पत्नी की डिमांड कर रहे हैं, जिसके चलते वह जेई से काफी परेशान हो चुका है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।
देर शाम लगभग 7:00 बजे मृतक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक की पत्नी का भी आरोप है कि उसके पति जेई की डिमांड से काफी परेशान हो चुके थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल उन्होंने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम के आदेश पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…