ए0 जावेद
वाराणसी: जब पूरा मुल्क रामनवमी मानाने की तैयारी कर रहा था। सुबह होने पर कन्या पूजन होना था। उस रात एक दरिंदा एक 8 साल की मासूम से दरिंदगी कर उसको मृत समझ कर मरणासन्न छोड़ कर फरार हो गया। विन्ध्याचल मेले में घटी इस घटना से हडकंप मच गया। दरिंदगी का शिकार मासूम मरणासन्न अवस्था में पुलिस को मिली। वर्त्तमान में ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। पीडिता के बताये अनुसार पुलिस ने आरोपी रामबाबू को हिरासत में ले लिया है।
विन्ध्याचल में चल रहे मेले में सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस लगी हुई है। वही पुलिस के नाक के नीचे ऐसी दरिंदगी हो जाने पर लोग सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा रहे है। पीड़ित लड़की से मिली कुछ जानकारी के आधार पर लड़की के परिचित दिव्यांग युवक रामबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। इस मामले पर एसपी सिटी ने खबरिया पोर्टल न्यूज़ ट्रैक को बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह घटनास्थल पर लेकर पीड़िता को आया, जहां पर लैंगिग अपराध किया, जिससे वह घायल हो गई और बात खुलने के डर से आरोपी ने उसे मारा और मरा समझ कर छोड़ दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…