Ballia

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दाहिना पैर कट कर हुआ अलग

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय डीएवी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का दाहिना पैर कट के अलग हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से डायल 108 नम्बर एम्बुलेंस से घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया। जहाँ पर प्रथामिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था देखते हुए जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उभाँव थाना क्षेत्र के नवकापूरा निवासी करन (22) एक बारात देखते-देखते डीएवी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गया। तभी वह वाराणसी के तरफ से आ रहे बापूधाम एक्सप्रेस के चपेट में आ गया। घायल युवक की मां रूपा देवी के अनुसार उसका बेटा कान में एयरफोन लगाए हुए था जिसकी वजह से यह दुर्घटना घटी। वही बेटे के पैर कटकर अलग देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts