आफताब फारुकी
नई दिल्ली। खुद को गौरक्षक बता कर किसी के भी साथ भीड़ लेकर उसकी बेरहम पिटाई कर देना एक अजीब चलन बनता जा रहा है। ऐसी ही एक घटना दिल्ली के छावला इलाके में सामने आई है जहा एक फार्म हाउस के सुरक्षा कर्मी की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दिया है क्योकि भीड़ को शक था कि वहा गौ-हत्या हुई है। भीड़ खुद को गौरक्षक बता कर गार्ड की बेरहम पिटाई कर रही थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में 4 लोगो को हिरासत में लिया है और अन्य गिरफ्तारियो का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि इस दरमियान एक घायल की हालत बिगड़ने लगती है और वह वही गिर पड़ता है। पुलिस आनन फानन में उसको लेकर अस्पताल जाती है जहा चिकित्सक उसे मृत घोषित कर देते है। जिसके बाद पुलिस के भी हाथ पाँव फूलने लगते है। तुरंत ही पुलिस मामले में अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन करती है और चार लोगो को हिरासत में ले लेती है। अभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य गिरफ्तारियो का प्रयास पुलिस कर रही है। मृतक फार्म हाउस में गार्ड के पद पर तैनात था। अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…