तारिक खान
डेस्क: जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। इस हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सियासी बयानबाजियाँ तेज़ी से चल रही है। कल भाजपा के द्वारा अरविन्द केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुवे कहा था कि ये हिंसक झड़प रोहिंग्या और बंगलादेशी प्रवासियों को आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दी जा रही सहायता का नतीजा है।
केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने कहा है कि “आप ने भी ग्रेटर कैलाश में अपनी शोभा यात्रा के माध्यम से पूरे मनोयोग से हनुमान जन्मोत्सव मनाया, जिसमें दिल को छू लेने वाले आपसी संबंध और सम्मान को देखा गया। ऐसा क्यों है कि आप के कार्यक्रमों में ऐसी हिंसा नहीं होती है। ये सब केवल तभी होता है जब भाजपा इसका आयोजन करती है? यह स्पष्ट है कि भाजपा गुंडों और ठगों की पार्टी है जो केवल हिंसा पैदा करने और दंगे भड़काने की परवाह करते हैं।” गौरतलब हो कि आदेश गुप्ता और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोपियों को सम्मानित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…