आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली जहागीरपूरी हिंसा प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट के चौखट पर पहुच गया है। सीजेआई के समक्ष एक पत्र याचिका दाखिल कर मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेते हुवे कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जाँच करवाए जाने की इल्तेजा की गई है। याचिका देने वाले वकील ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच पक्षपाती, सांप्रदायिक और दंगों की तैयारी करने वालों को सीधे तौर पर बचाने वाली रही है। वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने पत्र में कहा कि 2020 के दंगों में दिल्ली पुलिस की छवि कमजोर हुई है और लोगों का उस पर विश्वास कम हुआ है।
राम नवमी और हनुमान जयंती पर दिल्ली और सात राज्यों में हुई हिंसा का मामला भी अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। वकील विनीत जिंदल ने याचिका दाखिल कर हिंसा की NIA से जांच कराने की मांग की। जिंदल ने इन घटनाओं में ISIS जैसे राष्ट्रविरोधी और अंतर्राष्ट्रीय आतंकी जेहादी संगठनों के लिंक का पता लगाने के लिए NIA जांच की मांग की। साथ ही याचिका में कहा गया है कि हिंसा से संबंधित मामलों की जांच NIA को सौंपने के आदेश जारी किए जाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…