तारिक़ खान
बेटियां अल्लाह की नेअमत होती है और उन्हें घर की लक्ष्मी माना जाता है। पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था मगर अब धीरे-धीरे ज़माना बदल रहा है। बेटी होना अब लोग सौभाग्य समझते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में। जहाँ बेटी के पैदा होने पर जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। पुणे के इस परिवार ने बेटी के जन्म लेने पर ज़ोरदार जश्न मनाकर एक मिशाल पेश की है और समाज को एक बड़ा सन्देश दिया है कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि शहजादियाँ होती है और शहजादियो जन्म लेने पर खुशिया मनाई जाती है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो पुणे जिले के खेड़ तालुका के शेलगांव का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पिता अपनी नवजात बच्ची को सीने से लगाए हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठता नजर आ रहा है। घर में लड़की के जन्म से परिवार इतना खुश हुआ कि नवजात को बड़े शाही अंदाज में हेलीकॉप्टर के जरिये घर ले जाया गया। परिवार की मानें तो वे बच्ची के साथ पहली बार घर लौटने के मौके को यादगार बनाना चाहते थे।
वहीं बच्चे के पिता ने कहा, ‘हमारे पूरे परिवार में कोई बेटी नहीं थी, इसलिए बेटी को घर ले जाने के लिए हमनें एक लाख रुपये से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की।’ वीडियो में नवजात बच्ची को गोद में लिए पिता का नाम विशाल झारेकर बताया जा रहा है। जो पेशे से वकील हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त नन्हीं सी बच्ची के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे। सभी बच्ची की एक झलक पाने के लिए बड़े उत्साहित दिखे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…