आदिल अहमद
नई दिल्ली। युक्रेन में हो रहे युद्ध पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस विवाद को कूटनीति और वार्ता से सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि युद्ध के बीच हमने लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला। वहां पर स्टूडेंट ने भी बहुत साहस दिखाया। जब युद्ध शुरू हुआ तो हमने वहां के मंत्रियों से बात की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा एक बड़ी चुनौती थी। यह बात भी जरूर कहूंगा कि अगर हमारे मंत्री नहीं जाते तो यह काम उतना आसानी से नहीं होता। मैं इस पूरे टीम वर्क की प्रशंसा करता हूं। वहीं उन्होंने बूचा में हुए नरसंहार की निंदा भी की है।
दोनो देशों से अनुरोध किया कि आप जहां स्टूडेंट निकल रहे हैं, वहां फायरिंग मत कीजिए। जहां-जहां लोग फंसे थे, उनसे कांटेक्ट में था। यह भी सच है कि ज्यादातर लोग ट्रेन से निकले और वहां की सरकार ने हमारे कहने पर स्पेशल ट्रेन चलाए। मानता हूं इसमे कोई लेसन होगा। जहां सीखना चाहिए वहां से सीखते हैं। यह एक कलेक्टिव एफर्ट्स था इसमे सरकार और लोग शामिल थे। यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों की पढ़ाई को लेकर एस जयशंकर ने कहा कि जो स्टूडेंट्स आए हैं, उनकी चिंता स्वाभाविक है। यूक्रेन की सरकार ने फैसला लिया है कि स्टूडेंट को एग्जाम में रिलेक्स दिया जाएगा।
बताते चले कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी इस बात को दोहराया है कि यूक्रेन के बुचा ने आम नागरिकों के मारे जाने की रिपोर्ट परेशान करने वाली हैं। हम इसकी स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अब तक के अपने सख्त बयान में भारत के दूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘यूक्रेन के बुचा में आम नागरिकों के मारे जाने की हाल की रिपोर्ट्स परेशान करने वाली है। हम इन हत्याओं की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं और मामले की स्वतंत्र जांच का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही भारत ने हिंसा को तत्काल खत्म करने और शत्रुता समाप्त करने के आह्वान को दोहराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…