मुकेश यादव
सैन जोस: कोस्टा रिका के अग्निशामकों के प्रमुख हेक्टर चाव्स ने ये जानकारी दी है कि मध्य अमेरिका में मौजूद कोस्टा रिका देश में गुरुवार को आपातकालीन लैंडिंग के दौरान एक कार्गो हवाई विमान के टुकड़े हो गए। ये दुर्घटना जुआन संतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की है।
इस हादसे से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें जर्मन लॉजिस्टिक दिग्गज डीएचएल के चमकीले पीले रंग के विमान से धुआं निकलता दिख रहा है और लैंडिंग के दौरान ये रनवे से फिसल गया। इतना ही नहीं पीछे के पहियें अलग हो गए। दुर्घटना सुबह 10:30 बजे के आसपास हुई है।
बोइंग-757 विमान ने सांता मारिया एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ खराबी के बाद 25 मिनट के बाद ही वो वापस आ गया। वहीं लैंडिंग के दौरान ये हादसे का शिकार हो गया है। चालक दल ने स्पष्ट रूप से स्थानीय अधिकारियों को हाइड्रोलिक समस्या के प्रति सचेत किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…