ए0 जावेद
वाराणसी. मंगलवार को डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने मंगलवार को आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में धर्म गुरुओं, प्रबुद्ध जनों संग बैठक कर कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने की अपील की। डीसीपी काशी जोन ने यह भी कहा कि आदेश के क्रम में धर्मस्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर नहीं बजाए जाएंगे। ध्वनि तीव्रता इतनी हो कि परिसर के बाहर आवाज न जाए। आदमपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक में डीसीपी काशी ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए लाउड स्पीकर निर्धारित ध्वनि तीव्रता के अनुसार ही बजाएं।
आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने अपील की कि बिना अनुमति किसी भी कार्यक्रम का आयोजन न करें व ईद की नमाज के दौरान किसी भी मार्ग को बाधित न करें। इसके साथ ही किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने साइबर अपराध को देखते हुए 1930 हेल्पलाइन से अवगत कराया और कहा कि आनलाइन फ्राड करने वालों से सतर्क रहें। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…