आफताब फारुकी
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन मेट्रो सबवे पर मंगलवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है। बताते चले कि 9/11 हमले के बाद अमेरिका के इतिहास में यह सबसे क्रूर घटना बताई जा रही है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एक हमलावर ने न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे भारी अफरातफरी मच गई और लोग मेट्रो से उतर कर भागने लगे। इस हमले में 20 लोग घायल हो गए और हमलवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो में लोगों को स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ देखा गया।
इस दौरान हमलावर को गैस मास्क पहने हुए देखा गया, वह नारंगी रंग के कपड़े भी पहने था। हमला करके वह मौके से फरार हो गया। जिस समय यह हमला हुआ, तब कोई पुलिसकर्मी मेट्रो स्टेशन पर मौजूद नहीं था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने पूरी घटना को अकेले ही अंजाम दिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि, हमलावर ने मेट्रो स्टेशन पर 33 राउंड फायर किए। इसमें 10 लोगों को सीधे गोली लगी। पुलिस ने संदिग्ध की फोटो जारी कर कहा है कि, इसके बारे में कोई भी जानकारी 800-577-TIPS पर उपलब्ध कराएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…