मो0 कुमेल
मेरठ: यूपी पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ में राज्य के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हाजी याकूब कुरैशी के स्वामित्व वाली एक मांस फैक्ट्री पर छापा मारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूर्व मंत्री के स्वामित्व वाली फैक्ट्री मेरठ में अवैध रूप से चल रही थी। फैक्ट्री के संचालन में शामिल 14 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कौन है हाजी याकूब कुरैशी
कुरैशी ने उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और बीजेपी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मामूली अंतर से हार गए थे। साल 2007 में, वह यूपी में बसपा सरकार में मंत्री थे। कुरैशी एक डेनिश कार्टूनिस्ट के सिर पर इनाम की घोषणा करने के लिए सुर्खियों में आए थे, जिन्होंने 2006 में पैगंबर मोहम्मद का कैरिकेचर बनाया था। कुरैशी 2007 में यूपीयूडीएफ के उम्मीदवार के रूप में मेरठ सीट से चुने गए थे, जबकि बाद में वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 2012 में, बसपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर बाद में उन्होंने फिर से राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में प्रवेश किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…