ईदुल अमीन
रीवा: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं द्वारा चारपाई पर लेटा कर उसे कंधे पर रखकर घर ले जाने के प्रकरण को कोई बड़ी बात न मानाने वाले मेडिकल अफसर पर तबादले की कार्यवाही हुई है। डॉक्टर बी0एल0 मिश्रा सीएमएचओ रीवा ने इस घटना पर कहा था इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जिसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई किया है।
इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। शव को कंधे पर लादकर रोड पर घूमती हुई महिलाओं ने बताया था कि तबीयत खराब हो जाने पर एम्बुलेंस ना मिलने के कारण महिला को खाट में लाद कर इलाज के लिए लाया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। लेकिन उपस्थित मेडिकल अधिकारियों ने शव वाहन की जानकारी नहीं दी और चारपाई पर शव को कन्धे पर लाद कर वापस गांव लाना पड़ा।
इस फोटो वायरल होने के बाद पूरे मामले पर डॉक्टर बी0एल0 मिश्रा सीएमएचओ रीवा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि महिला अक्सर कर्चुलियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए आती थीं। अभी वो इलाज के लिए आई थी और इस दौरान निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी परिवार वालों को दी गई थी। महिला के शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस और लोकल ऑटो रिक्शा से बात हो रही थी। लेकिन उससे पहले ही गांव की महिलाएं आकर शव को लेकर चले गई। ये इतनी बड़ी बात नहीं है, इसको सोशल मीडिया पर तूल दिया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…