ईदुल अमीन
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक शख्स ने अपनी बेटी और साली की गोली मार कर हत्या कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। एक साथ तीन तीन हत्याओ से इलाके में दहशत का माहोल कायम हो गया। इस वीभत्स घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल इकठ्ठा हो गई। मामले में पुलिस ने तीनो लाशो को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को पारिवारिक कलह में अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव कुमार नाम के शख्स ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मृतकों की पहचान संस्कृति (आरोपी की बेटी) और शशि प्रभा (राजीव की साली और पूर्व पत्नी) के तौर पर की गई है। एसएसपी ने बताया कि राजीव कुमार की पहली पत्नी का नैचुरल वजहों से निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनको एक बेटी थी। इसके बाद राजीव ने पहली पत्नी की बहन शशि प्रभा से दूसरी शादी कर ली थी। आपसी मनमुटाव की वजह से राजीव और शशि प्रभा का तलाक हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शशि प्रभा ने दूसरी शादी कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि राजीव बेटी को अपने पास रखना चाहता था, लेकिन वह उनके साथ नहीं रहना चाहती थी। इसको लेकर राजीव का शशि प्रभा के साथ कलह होता रहता था। इस बीच दोनों का तलाक हो गया और शशिप्रभा ने दूसरी शादी कर ली थी। मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि राजीव इससे काफी क्षुब्ध रहता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ये लोग बेगूसराय से आ रहे थे। राजीव कुमार उनका पीछा कर रहा था। राजीव कुमार ने संस्कृति और शशि प्रभा की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…