बिहार: अपनी बेटी और साली को गोली मार कर हत्या करने के बाद युवक ने खुद की भी ली जान, दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में फैला दहशत का माहोल

ईदुल अमीन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में  एक शख्स ने अपनी बेटी और साली की गोली मार कर हत्या कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। एक साथ तीन तीन हत्याओ से इलाके में दहशत का माहोल कायम हो गया। इस वीभत्स घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल इकठ्ठा हो गई। मामले में पुलिस ने तीनो लाशो को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

पटना पुलिस लाइन में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्‍थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला पटना सचिवालय में काम करती थी। पुलिस फिलहाल घटनास्‍थल को सील कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि उन्‍हें 12:40 बजे पुलिस कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की घटना के बारे में सूचना मिली थी। उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍यक्षदर्शियों से भी इस बाबत पूछताछ की गई है।

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को पारिवारिक कलह में अंजाम दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि राजीव कुमार नाम के शख्‍स ने इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया है। मृतकों की पहचान संस्‍कृति (आरोपी की बेटी) और शशि प्रभा (राजीव की साली और पूर्व पत्‍नी) के तौर पर की गई है। एसएसपी ने बताया कि राजीव कुमार की पहली पत्‍नी का नैचुरल वजहों से निधन हो गया था। पहली पत्‍नी से उनको एक बेटी थी। इसके बाद राजीव ने पहली पत्‍नी की बहन शशि प्रभा से दूसरी शादी कर ली थी। आपसी मनमुटाव की वजह से राजीव और शशि प्रभा का तलाक हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शशि प्रभा ने दूसरी शादी कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि राजीव बेटी को अपने पास रखना चाहता था, लेकिन वह उनके साथ नहीं रहना चाहती थी। इसको लेकर राजीव का शशि प्रभा के साथ कलह होता रहता था। इस बीच दोनों का तलाक हो गया और शशिप्रभा ने दूसरी शादी कर ली थी। मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि राजीव इससे काफी क्षुब्‍ध रहता था। उन्‍होंने बताया कि गुरुवार को ये लोग बेगूसराय से आ रहे थे। राजीव कुमार उनका पीछा कर रहा था। राजीव कुमार ने संस्‍कृति और शशि प्रभा की गोली मारकर हत्‍या कर दी और खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *