Varanasi

बीमार भाई का इलाज करवाने को परेशान अपने अधिनस्त के साथ दिखाई सारनाथ थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने इंसानियत

ए0 जावेद

वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कई इंसानियत की मिसाले पहले भी कायम किया हुआ है। बतौर पानदरीबा चौकी इंचार्ज रहते हुवे उनके द्वारा किये गए इंसानियत के नाते एक बेजुबान जानवर की मदद ऐसी रही कि वह आज भी पुलिस चौकी के दरवाज़े पर अर्जुन सिंह का आभार दिखाता मिलता है। इस बार अपने एक अधिनस्त सिपाही के भाई का इलाज करवाने के लिए अर्जुन सिंह द्वारा किये गए कार्य चर्चा का विषय बने हुवे है।

सारनाथ थाने पर तैनात एक सिपाही का भाई काफी बीमार है। उसका इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इस दरमियान आर्थिक रूप से सिपाही इलाज में परेशान रहने लगा। जिसकी जानकारी अर्जुन सिंह को होने के बाद वह अपने सिपाही के भाई का हाल चाल जानने अस्पताल गए और सिपाही के उस बीमार भाई का हाल चाल जाना। इसके बाद अपने सिपाही को आर्थिक मदद करते हुवे कहा कि कोई और ज़रूरत होगी तो निःसंकोच बताना।

अपने अधिकारी की इस दरियादिली को देख कर सिपाही के आँखों में आंसू आ गए थे। जिसे ढाडस बंधाते हुवे उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त कट जायेगा और भाई तंदुरुस्ती हासिल करके वापस पहले जैसा हो जायेगा। फिक्र न करो, हम एक परिवार है। परिवार का दुःख सुख हम मिलकर बाटेगे। थाना परिसर में थानाध्यक्ष के इस इंसानियत भरे काम की चर्चा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts