Crime

अपडेट: नही थम रहा है संगम नगरी प्रयागराज में अपराध का सिलसिला, बाइक सवार बदमाशो ने युवक को मारी गोली, मौके से हुए फरार

तारिक़ खान

प्रयागराज। प्रयागराज में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार हो रही हत्याओं ने लोगो के दिलो में दहशत पैदा कर दी है। लगातार कई हत्याओ का भी खुलासा भी नहीं हो पा रहा है कि दूसरी हत्या का मामला सामने आकर लोगो के दिलो में दहशत पैदा का दे रहा है। धर्मनगरी बढ़ते हुवे अपराध ने हडकंप मचा रखा है। इसी क्रम में आज एक युवक की नैनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया।

मिल रही जानकारी के अनुसार आज दोपहर पुलिस को सुचना मिली कि गंगोत्री नगर फ्लाई ओवर के नीचे एक युवक की लाश पड़ी है। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दिया है। मृतक की शिनाख्त बृजेश (40) के रूप में हुई। मामले में स्थानीय नागरिको और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगो का कहना था कि युवक को बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारी है और फरार हो गये है। विरोध कर रहे परिजनों और नागरिको ने बिगडती कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े किये।

वही बताया जा रहा है कि मृतक बृजेश का किसी पूर्व परिचित दीपू से पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस पहली नज़र में इसको रंजिशन हत्या मान कर चल रही है। एसएसपी प्रयागराज ने कहा है कि घटना के अनावरण के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कार्यवाही शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर नही दिली है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक बृजेश अपनी बेटी प्रिया को स्कूल से लेने जा रहे थे तभी मल्हरा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने बगल में आकर गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को 315 बोर के पांच कारतूस मिलने की बात सामने आई है। मगर इसकी पुष्टि नही हो रही है.

मृतक के पिता सुरेश सिंह उर्फ बच्चन ठाकुर भाजपा नेता थे। उनका निधन हो चुका है। बृजेश उनके दो बेटों में बड़ा था। वह टेंपो, टैक्सी चलवाकर परिवार का गुजारा करता था। उसकी तीन टैक्सियां चलती हैं। पुलिस का कहना है कि पता किया जा रहा है कि किन लोगों ने और क्यों यह कत्ल किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts