संजय ठाकुर
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ग्राम सभा कोपा कोहना में कल बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 3 सिलिंडर भी बारी-बारी से फटते गये जिसके कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गांव स्थित एक आरओ प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सिलिंडरों के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा और इलाके में हडकंप मच गई। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मंगलवार रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आरओ प्लांट में आग लग गई। जिसके बाद पूरा घर धुएं से भर गया। आग की तपिश से प्रमोद की नींद खुल गई। चारों तरफ आग देख वो अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को छत पर लेकर चला गया। छत से फायर बिग्रेड को सूचना दी और शोर मचाया थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के मदद से किसी प्रकार सभी को बचाया गया।
इस दौरान अनमोल (2) , मनोज (45) , प्रमोद बरनवाल (36) घायल हो गए। आग बुझाने के दौरान मकान में रखा 3 सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखा करीब 30 लाख का समान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य और क्षेत्राधिकारी घोसी राजीव प्रताप सिंह पहुंचे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…