तारिक़ खान
नई दिल्ली। पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पडोसी युवक कातिल बन बैठा। पानी भरने के विवाद को लेकर उसने महिला की गला रेत कर हत्या कर दिया। मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंतकुंज इलाके का है जहाँ पहले पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी युवक ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का पति जब पत्नी को बचाने भागा तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में पति का एक हाथ कटकर लटक गया। जबकि दूसरे हाथ में चाकू के गहरे घाव हो गए। गंभीर हालत में पति रमेश कुमार (52) को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
रमेश ऑटो चालक है जबकि शिव कुमार एसी मैकेनिक हैं। खुद श्यामकला आसपास की कोठियो में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। शिव कुमार के दोस्त सुशील कुमार ने बताया कि श्यामकला की झुग्गी के बाहर एक सार्वजनिक नल लगा हुआ है। वहां आसपास के लोग पानी भरते हैं। मंगलवार सुबह करीब 6।00 बजे श्यामकला पानी के डिब्बे लेकर नल पर पहुंची और पानी भरने लगी। इसी दौरान वहां पर श्यामकला का पड़ोसी अर्जुन उर्फ नेपाली भी अपने डिब्बे लेकर पहुंच गया। वह श्यामकला से डिब्बे हटाने के लिए कहने लगा। श्यामकला ने काम पर जाने की बात कह कर पहले उसने ही पानी भरने की गुजारिश की। लेकिन आरोपी नहीं माना और उसकी श्यामकला से तू-तू-मैं-मैं होने लगी। झगड़े के दौरान आरोपी आग बबूला हो गया। वह भागकर अपने घर गया और वहां से एक बड़ा चाकू लेकर मौके पर पहुंचा।
आरोपी ने चाकू से श्यामकला का लगभग पूरा गला रेत दिया। उसकी गर्दन खाल में ही लटकी रह गई। इसके बाद भी वह पीड़ित पर बेरहमी से हमला करता रहा। शोर-सुनकर रमेश बाहर आया तो उसने पत्नी को खून से लथपथ पाया। वह श्यामकला को बचाने भागा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपी सबको काटने की बात कर धमकाने लगा। बाद में आरोपी वहां से चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। मामले की सूचना करीब 7।00 बजे पुलिस को दी गई। रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि श्यामकला के शव को मोर्चरी भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आधा दर्जन टीमें बनाई। दोपहर के समय आरोपी को दबोच लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…