ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के चेतगंज थाना क्षेत्र में आने वाले पानदरीबा चौकी इंचाज अजय शुक्ल ने एक गरीब फल वाले को इन्साफ दिलवाते हुवे उसके हुवे नुक्सान का मुआवजा उसे दिलवाया। चौकी इंचार्ज अजय शुक्ल के इस सफल मेहनत पर क्षेत्र में उनकी तारीफों की चर्चा हो रही है।
घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज ने आसपास से मिली जानकारी के बाद अपनी बाइक से कार का पीछा किया और चेतगंज चौराहे से पहले ही उसको पकड़ लिया। इधर गरीब फल विक्रेता रियाज़ अपने मुकद्दर पर आंसू बहा रहा था कि उसके मेहनत पर पानी फिर गया है और कल ठेला का पैसा कहा से लायेगा। चौकी इंचार्ज अजय शुक्ल ने कार चालक को कार सहित पकड कर पुलिस चौकी लेकर आये।
कार चालक अपनी गलती पर माफ़ी मांगने लगा, वही दूसरी तरफ फल विक्रेता केवल अपने नुक्सान की भरपाई चाहता था, कोई पुलिस कार्यवाही नही चाहता था। गरीब फल विक्रेता का कुल फलो का नुकसान लगभग 3 हज़ार का हुआ था जिसे कार चालक के द्वारा फल विक्रेता को दिया गया और अपनी गलती की माफ़ी मांगी गई। वही चौकी इंचार्ज अजय शुक्ल ने प्रकरण में कार चालक को सख्त चेतावनी देते हुवे जाने दिया। एक गरीब को इन्साफ दिलवाने के लिए इलाके में चौकी इंचार्ज अजय शुक्ल की जमकर तारीफे हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…