शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र कचहरी स्थित बुचड खाने के पास शाही नाले पर एक बार फिर से अवैध निर्माण का प्रयास शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इसी जगह इलाके के दबंगों ने 6 महीने पहले भी ऐसे ही नजूल की ज़मीन को कब्ज़ा करने का प्रयास किया था। मगर तब नगर निगम ने हस्तक्षेप कर काम रुकवा दिया था और निर्मित क्षेत्र को तोड़ दिया था।
बृहस्पतिवार सुबह से ही क्षेत्र के इस दबंग द्वारा दुबारा इस संपत्ति पर कब्ज़ा करने का प्रयास जारी है। दिन रात एक करके काम मौके पर चल रहा है। नजूल की संपत्ति को कब्ज़ा किया जा रहा है। वही स्थानीय निवासियों ने इस दबंग के दहशत से दबी ज़बान में बताया कि इस संपत्ति का वाद अदालत में चल रहा है और अदालत ने इस संपत्ति पर स्टे भी लगा रखा है। इसके बावजूद बाहुबल और धनबल का प्रयाग करके इस ये अवैध काम हो रहा है। स्थानीय चौकी इंचार्ज की भूमिका पर भी क्षेत्र के लोगो ने शक जताते हुवे कहा कि चौकी इंचार्ज को मामले की जानकारी होने के बावजूद भी मौके पर नही आये है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर निर्माण कार्य जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…