ईदुल अमीन
वाराणसी। मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ कल बुद्धवार को तीन दिवसीय प्रवास पर काशी आये है। आज अपने पिता की अस्थियो को विसर्जित करने के लिए सुबह दशाश्वमेघ घाट पहुंचे और पिता की अस्थियो को गंगा में विसर्जित किया। ब्राम्हणों ने पारंपरिक रीति रिवाज से उनके अस्थि विसर्जन की पूजा और अनुष्ठान को पूर्ण कराया। पूजन और अनुष्ठान के बाद मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने घाट के सामने अपने पिता के अस्थि कलश का विसर्जन किया। इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आज शाम को मॉरिशस के प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम में भ्रमण कर महादेव का अभिषेक करेंगे। शुक्रवार को वे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।
वही मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के काशी आगमन पर शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। मॉरिशस के प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान नदेसर से अंधरापुल, तेलियाबग से लहुराबीर, लहुराबीर से मैदागिन और विश्वेश्वरगंज तक मार्ग में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान मैदागिन से चौक और गोदौलिया मार्ग पर भी डायवर्जन लागू रहेगा। रामापुरा, सोनारपुरा और लक्सा की ओर से गोदौलिया आने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों की ओर परिवर्तित कर दिया जाएगा। इन्हें गोदौलिया की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…