ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लालपुर पांडेयपुर थाने पर तैनात सिपाही जसवंत सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया है। शनिवार को सुबह हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया है। जसवंत सिंह ने ये कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी तक नही मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि नाइट ड्यूटी के बाद वह वाहन चलाते हुए पहड़िया मंडी स्थित धर्मकांटा के समीप पहुंचे। नाइट अफसर सूर्यवंश यादव ने चाय पीने के लिए कहा तो जसवंत ने मना कर दिया और वो ड्राइविंग सीट पर ही बैठे रहे। कुछ ही देर बाद चाय पी रहे पुलिसकर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो सहम गए। भागकर वाहन के पास आए तो पाया कि ड्राइविंग सीट पर बैठे जसवंत सिंह लहूलुहान हाल में अचेत थे।
सिर से खून बह रहा था। जीप के अंदर ही रिवाल्वर पड़ी थी। आनन-फानन साथी पुलिसकर्मियों ने घायल जसवंत को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पाकर उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सिपाही जसवंत सिंह के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल जशवंत की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…