शाहीन बनारसी
वाराणसी। स्मार्ट सिटी वाराणसी हमेशा से ही हर चीज़ के लिए प्रसिद्धि लेता रहा है। वही एक बार फिर कोरोना काल में किये अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यो के लिए वाराणसी को प्रथम पुरस्कार मिला है। कोरोना काल में स्मार्ट सिटी वराणसी ने बड़ी ही सूझ-बुझ और अपने अपनो का ख्याल रखते हुए इस कोरोना के जंग को लड़ा और सभी की सुविधाओ को देखते हुए सहायता किया और बेहतर प्रबंधन किया और इन सब के बीच कब ये कोरोना काल बीत गया पता ही नहीं चला।
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ0 डी0 वासुदेवन ने बताया कि मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को प्रथम पुरस्कार मिला है। स्टेट अवार्ड में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। वाराणसी स्मार्ट सिटी को कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए कोविड इनोवेशन अवार्ड दिया जाएगा। बताते चले कि सिटी अवार्ड के द्वितीय चरण में भी बनारस शामिल हैं। इसमें आगरा और तिरुपति भी संयुक्त रूप से शामिल है।
वहीं स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवार्ड में काशी के साथ अहमदाबाद और रांची का नाम भी शामिल है। जल संरक्षण के लिए क्रियान्वित परियोजनाओं में भी वाराणसी को अवार्ड मिला है। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि यह अवार्ड साल 2020-21 के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा 2021 में की गई थी। कोरोना काल के कारण अवार्ड सेरेमनी नहीं हो सकी थी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह, मुख्य महाप्रबंधक डॉ0 डी0 वासुदेवन समेत वाराणसी स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि सूरत में 18 अप्रैल को अवार्ड लेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…