तारिक़ खान (इनपुट-साहिल खान)
आगरा। आगरा में आधी रात को पुलिस की मुठभेड़ चार बदमाशो से हुई जिसमे पुलिस ने चारो ही बदमाशो को शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया और दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। बताते चले कि आगरा के थाना शाहगंज के वायु विहार में बीएसएफ जवान के घर में लूट में पुलिस ने शुक्रवार रात को चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए। बदमाशों ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। उन्होंने अपने नाम इरशाद और निजाम बताए। दोनों फिराजाबाद के रामगढ़ स्थित अब्बास नगर के रहने वाले हैं। उन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया। वहीं उनके साथी फिरोजाबाद निवासी संजू और बाबा उर्फ अजमेरुद्दीन भाग गए थे। बाद में घेराबंदी करके उन्हें भी पकड़ लिया गया। उनके पास से एक बाइक, तीन तमंचे, कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…