ए0 जावेद
वाराणसी: एक तरफ जहा खाद्य तेलों की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। वही दूसरी तरफ इस मौके पर नक़लखोरी करके मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में आम नागरिको की सेहत से खिलवाड़ करने वालो की कमी नही है। ऐसे ही एक मामले में आज वाराणसी की क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्यवाही में एक युवक को हिरासत में लेकर भारी मात्रा में नकली ब्रांडेड तेल और उसको बनाने के उपकरण बरामद हुवे है। गिरफ्तार युवक कतुआपूरा निवासी रामसरन जायसवाल का बेटा पुत्तुल जायसवाल बताया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस और खाद्य विभाग की टीम को गोदाम से सलोनी कंपनी के 77 टिन, फार्च्यून रिफाइन के भरे 54 टिन, चावल का तेल भरे 10 टिन, सादा कोल्हू तेल 37 टिन, कुल 178 टिन तेल व खाली 150 टिन, सलोनी और फार्च्यून कंपनी के नकली रैपर, ढक्कन, कनस्तर सील करने वाली मशीन, हथौड़ा-पेचकस आदि बरामद किया गया है। कारोबारी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं मिला।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…