आदिल अहमद
कानपुर। भीषण गर्मी का सामना तो हम सभी कर रहे है मगर कानपुर को भीषण गर्मी के साथ साथ जल संकट का सामना करना पड़ेगा। इस भीषण गर्मी करीब 5 लाख लोग पानी के लिए तरसेंगे। बताते चले कि नवाबगंज, विकास नगर, लखनपुर, शारदा नगर, मकड़ीखेड़ा, सत्यम विहार, इंद्रा नगर, दयानंद विहार, कल्याणपुर, राजकीय उन्नयन बस्ती, मकड़ीखेड़ा, पनकी, रतनपुर, गंगागंज, आवास विकास कालोनी, रावतपुर गांव, रोशन नगर, मसवानपुर आदि मुहल्लों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
पाइप लाइन को बैराज के ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने का कार्य 18 मई से शुरू होगा। जल निगम के सहायक अभियंता अजमल हुसैन ने बताया कि यह कार्य करने में दो दिन लगेंगे, चूंकि बैराज स्थित 40 करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले रॉ-वॉटर प्लांट से भैरव घाट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने के लिए बिछ रही मुख्य पाइप लाइन का कनेक्शन करना है। इसके लिए बैराज में गंगा किनारे बने चैनल को बंद करना पड़ेगा।
इस वजह से बैराज स्थित जलकल विभाग का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी 18 और 19 मई को बंद रहेगा। इस प्लांट से शहर के पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्लों में रोज करीब पांच करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है। इससे पहले सोमवार सुबह बैराज स्थित जल निगम का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इस प्लांट से सिटी और साउथ में होने वाली करीब पांच करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। सवानपुर, रतनपुर, गंगागंज, पनकी।
इंद्रा नगर, विकास नगर, दयानंद विहार, मकड़ीखेड़ा, सत्यम विहार, शारदा नगर, महाबलीपुरम, मसवानपुर, रतनपुर, गंगागंज, पनकी ये जोनल पंपिंग स्टेशन दो दिन बंद रहेंगे। दो दिन के लिए बैराज स्थित जलकल का वॉटर बंद किया जा रहा है। इस वजह से पश्चिमी क्षेत्र के सभी जोनल पंपिंग स्टेशन और पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। लोगों से अपील है कि वे पानी का स्टाक कर लें। – केपी आनंद, सचिव, जलकल विभाग
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…